- श्रीमद् भागवत समस्त वेदों, शास्त्रों और उपनिषदों का सार है- ‘‘अखिल श्रुति सारं सर्व वेदान्त सारं’’
- मोक्ष का मूर्तिमान स्वरूप है श्रीमद् भागवत।
- श्रीमद् भागवत मृत्यु को संवारने का दिव्य दर्शन है।
- श्रीमद् भागवत वाड़्मय विग्रह है।
- श्रीमद भागवत जगत के समस्त धर्मों का समन्वयात्मक स्वरूप है।
- प्रेम स्वरूपा भक्ति का चिन्मय, शाश्वत ग्रन्थ है।
- श्रीमद् भागवत जो भगवान का है वही श्रीमद् भागवत है।
- जीवन मात्र को शान्ति एवं समाज को भक्ति तथा सौहाद्र देने वाला ग्रन्थ है श्रीमद् भागवत।
- श्रीमद् भागवत मानव के विचार एवं जीवन जीने की कला बताने वाला ग्रन्थ है।
- विनम्रता, सौहाद्र, दया, प्रेम और ज्ञान प्रदान करने वाला ग्रन्थ है श्रीमद् भागवत।
- मानव को मानवता का भान कराता हैश्रीमद् भागवत।
- जीवन को परिवर्तित करने वाला ग्रन्थ है श्रीमद् भागवत।
- समस्त पुराणों का तिलक है श्रीमद् भागवत।
- समस्त वैष्णव भक्तों का धन है श्रीमद् भागवत।
- वेद वृक्ष का परिपक्व फल है श्रीमद् भागवत।
- रसिक एवं भावुक जनों के द्वारा ग्रहण होने वाला ग्रन्थ है श्रीमद् भागवत।
- भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की अजस्त्र धारा प्रवाहित करने वाला है श्रीमद्भागवत।
- जीवमात्र का मौलिक धर्म है श्रीमद् भागवत।
- जीवन का लक्ष्य, जो परम सत्य है, उसका बोध कराने वाला है श्रीमद् भागवत।
- समस्त दुःखों एवं विषादों तथा सन्तापों का दमन करने वाला है श्रीमद् भागवत।
About Shrimad Bhagbat
श्रीमद् भागवत क्या है ?
Subscribe to:
Posts (Atom)